Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बरावफात को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में रूट मार्च

बरावफात को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में रूट मार्च

0

अम्बेडकरनगर। आगामी त्यौहार बरावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को एसडीएम सिटी एवं सीओ सिटी व अकबरपुर थाना प्रभारी श्रीनिवास पाण्डेय ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील इलाकों में रूट/फ्लैग मार्च किया।

मार्च के दौरान अधिकारी एवं पुलिस बल पैदल गश्त करते हुए मुख्य मार्गों, बाज़ारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों से गुजरे। लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों से संवाद कर त्यौहार को शांति और आपसी सहयोग से मनाने की अपेक्षा जताई।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि बरावफात पर्व पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी और किसी भी प्रकार की अफवाह या उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version