◆ शिवबाबा को प्रणाम कर, अपने संबोधन को किया शुरू
अंबेडकर नगर। हम भाजपा वाले एटम बम से नहीं डरते हैं, पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है, उसको हम लेकर रहेंगे, यह मोदी की गारंटी है। हमने देश को सुरक्षित किया है, आतंकवादियों द्वारा उड़ी व पुलवामा में किए गए हमले का जवाब पाक में घुसकर आतंकियों को मार कर किया।



गृह मंत्री अमित शाह की रैली में जन समुदाय उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी के बाबजूद शिवबाबा का पूरा मैदान खचा खच भरा रहा। उमड़े जन सैलाब को देख गृह मंत्री गदगद नज़र आए। उन्होंने कहा कि जिधर देखो उधर मुंडी ही मुंडी दिखाई दे रही है। भीड़ का आलम यह था कि कहीं तिल तक रखने की जगह नहीं। अमित शाह का कार्यक्रम ढाई बजे से था, लेकिन भीड़ सुबह दस बजे से ही जुटने लगी थी। लोगों का कहना है कि 2014 में मोदी की रैली के बाद, इतनी भीड़ देखी गई।
