Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जहरखुरानी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

जहरखुरानी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

0

अयोध्या। जनपद पुलिस ने जहरखुरानी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से न सिर्फ घटना का खुलासा हुआ बल्कि आमजन में पुलिस की सक्रियता का भरोसा भी और मजबूत हुआ है। मामला थाना तारून क्षेत्र का है। वादिनी मुकदमा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पुत्र मुंबई से घर लौट रहा था। इसी दौरान ऐमीघाट पुल के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे जहरखुरानी का शिकार बना लिया और उसके पास रखा सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए विशेष टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई में सफलता मिली।

पुलिस टीम ने 19 सितम्बर 2025 को इस घटना से जुड़े दो अभियुक्तों – मनोज राना पुत्र नेम सिंह नारमोहम्मदपुर जहांगीरपुर, गौतमबुद्ध नगर तथा मैनू उर्फ रामनरायन पुत्र सीताराम, हतवा, गोंडा  को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया।

बरामद सामान में एक बोतल तारपीन का तेल, एक पारदर्शी डिब्बे में बिस्कुट, एक डिब्बी में डायजापाम की पुड़िया, एक अपाचे मोटरसाइकिल एक मोबाइल फोन तथा नगदी 630 रुपये शामिल हैं। मनोज राना पर पूर्व में एनडीपीएस एक्ट और गिरोहबंदी अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। मैनू उर्फ रामनरायन के खिलाफ गोंडा और बस्ती जनपदों में चोरी, लूट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गिरोहबंदी अधिनियम समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version