Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जहांगीरगंज में सम्पन्न हुआ पीएम किसान उत्सव, सैकड़ों किसानों ने देखा प्रधानमंत्री...

जहांगीरगंज में सम्पन्न हुआ पीएम किसान उत्सव, सैकड़ों किसानों ने देखा प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण

0

आलापुर, अंबेडकर नगर। विकास खंड जहांगीरगंज में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी करने का लाइव प्रसारण देखा और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा मंडल राजेसुलतानपुर के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी (कृषि) रमेश वर्मा ने निभाई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित गिरी, संजीव कुमार सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को योजना की जानकारी दी गई और कृषि संबंधी विविध जानकारियां साझा की गईं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version