Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या न्यास द्वारा नवग्रह वाटिका के पौधों का किया गया रोपण

अयोध्या न्यास द्वारा नवग्रह वाटिका के पौधों का किया गया रोपण


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा सवेरा परिवार के सहयोग से गुरूवार को पूरा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहनेवाजपुर तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय मक्खापुर में नवग्रह वाटिका निर्माण के लिए सभी ग्रहों से संबंधित पौधों का रोपण किया। पूर्व सांसद द्वारा सूर्य ग्रह का सफेद मदार, चंद्रमा का पलाश, मंगल का खैर, बुध का मौलश्री, बृहस्पति का पीपल, शुक्र का गूलर, शनि का शमी, राहु का चंदन व केतु ग्रह का कामिनी के पौधों का रोपण किया गया। अयोध्या न्यास द्वारा जिले में नक्षत्र वाटिका, पंचवटी एवं नवग्रह वाटिका तथा हरिशंकरी वृक्ष सहित पाकड़, पीपल, नीम जैसे पौधों के रोपण द्वारा संपूर्ण अयोध्या जनपद को आच्छादित करने का अभियान चलाया जा रहा है। सभी रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए उसमें ट्री गार्ड लगाया जा रहा है।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि वर्तमान परिवेश में प्रसन्न चित्त, स्वस्थ बनने हेतु व आध्यात्मिक सुख-शांति प्राप्त करने हेतु हमको नवग्रह वाटिका की आवश्यकता है। नवग्रह वाटिका में लगे पौधे हमारे लिए बहुत ही उपयोगी हैं। सभी ग्रहों के अनुसार एक-एक पौधा है। इन पौधों का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। अधिकांश पौधों का उपयोग हवन-पूजन के दौरान भी किया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने के प्रति संकल्पित हो। पौध रोपण के साथ उसके सुरक्षा व पोषण की जिम्मेदारी भी ले। इसे अपने जीवन में एक अभियान की तरह से ले। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगो की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments