Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महर्षि बामदेव मंदिर सहित मिल्कीपुर के पांच गांवों में हुआ पौधरोपण

महर्षि बामदेव मंदिर सहित मिल्कीपुर के पांच गांवों में हुआ पौधरोपण

0

◆ जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित के नेतृत्व में चलाया गए अभियान में रोपित किए गए 500 पौधे


मिल्कीपुर, अयोध्या। एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत मिल्कीपुर विधान सभा में पौधरोपण अभियान चलाया गया है। जिसकी शुरूआत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने पार्टी नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ पौधे रोपित किए। विधानसभा क्षेत्र के बिरौली झाम, पूरे वीपत, बहबरमऊ, तिंदौली तथा महर्षि बामदेव तपोस्थली मंदिर वबां में लगभग 500 पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की जाली का टी गार्ड लगाया गया।

आलोक सिंह रोहित ने कहा कि यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण मिल सके। पीएम मोदी ने एक पेड़ मां के नाम का जो विज़न दिया है, वह प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के प्रति श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। मां हर व्यक्ति के लिए सबसे प्रिय होती है,और उनके नाम पर एक पेड़ लगाना सौभाग्य की बात है। भाजपा नेता चंद्रबली सिंह ने कहा कि वातावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

वृक्षारोपण अभियान में कृपाशंकर मिश्रा, सुनील तिवारी, पारसनाथ शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, दिनेश पाण्डेय, अजय विक्रम सिंह, कुंवर बहादुर मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version