Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या न्यास द्वारा राजेपुर व सरायरासी में किया गया पौधरोपण

अयोध्या न्यास द्वारा राजेपुर व सरायरासी में किया गया पौधरोपण


◆ पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास चला रही है पौधरोपण अभियान


◆ हरिशंकरी सहित नीम, पीपल, बरगद, अशोक के पौधों का किया जा रहा है रोपण


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय राजेपुर तथा सरायरासी में पौधे रोपित किए गए। राजेपुर में 10 तथा सरायरासी में 20 स्थानों पर पौधरोपण किया गया। रोपित किए गए पौधों में दोनों स्थानों में एक-एक हरिशंकरी सहित नीम, पीपल, बरगद, अशोक शामिल हैं। पौधों के संरक्षण के लिए सभी पौधों में ट्री-गार्ड लगाया गया है।

                  सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि पौधों के रोपण के बाद उनके बड़े होने तक उनके संरक्षण का दायित्व सबसे अहम है। पौधों की सुरक्षा के लिए सभी में ट्री-गार्ड लगाया गया है। प्रकृति एवं मानव जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी है। पौधों से ही मानव जीवन बच सकता है। प्राकृतिक सम्पदा को बचाने लिए पेड़ पौधे अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी पौधरोपण तक ही सीमित नही होनी चाहिए बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनके संरक्षण का दायित्व भी हमारा है।

उन्होंने बताया कि हरिशंकरी वृक्ष का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। विभिन्न धर्म ग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है। पीपल, बरगद व पाकड़ के सम्मलित रोपण को हरिशंकरी कहते है। तीनों के पौधों का इस प्रकार रोपित किया जाता है जिससे तीनो वृक्षों का संयुक्त छत्र विकसित हो व तीनों वृक्ष के तने विकसित होने पर एक तने के रुप में दिखाई दे।

उन्होंने बताया कि अयोध्या न्यास द्वारा जिले में नक्षत्र वाटिका, पंचवटी व नवग्रह वाटिका निर्माण कर हरिशंकरी तथा अन्य पौधों का रोपण किया जा रहा है। पौधें के संरक्षण की व्यवस्था की जा रही है।

सरायरासी में पौधरोपण के समय प्रधान रणधीर सिंह लल्ला, राम नरायन सिंह, शिव बक्श सिंह, अविचल सिंह, स्वाती सिंह, अरूण कुमार सिंह, राजेपुर में रघुराज सिंह, नरेन्द्र बहादुर सिंह, अक्षय लाल गौड़, किरन याव, राहुल विश्वकर्मा, रणधीर सिंह डब्लू सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments