Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा किया गया पौधरोपण

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा किया गया पौधरोपण


अयोध्या। एक पेड़ मा के नाम अभियान के तहत अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के द्वारा पौधरोपण किए गए। जनौरा स्थित आर बी एस होटल में भी पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के नगर उपाध्यक्ष व आर बीएस होटल के संचालक अनिल सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह व जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह द्वारा कहा गया कि संगठन के सभी सदस्य अपनी अपनी माता के नाम एक पौधा जरूर लगाए।

राजेश सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम के तहत आज हमारे संगठन के द्वारा सभी पदाधिकारी ने अपनी अपनी मां के नाम वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही ब्लॉक के भी संगठन के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है, आज के समय मनुष्य का जीवन जितना ही अनमोल है उतना ही आज के समय पौधा लगाना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के पूर्व सभी पदाधिकारी को रामनामा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में राजेश कुमार सिंह की माता स्व. भाग्यवंती देवी, अम्बरीश सिंह की माता स्व. राजेश्वरी देवी, भूपेंद्र सिंह की माता स्व. कैलाशा सिंह, अनिल सिंह की माता स्व. कुसुम सिंह, अंवित सिंह की दादी स्व. मीरा सिंह, समर बहादुर सिंह की माता स्व. कौशल्या देवी, दुर्गेश प्रताप सिंह की माता सुशीला सिंह, सुरेश कुमार सिंह की माता स्व. राजेश्वरी देवी, शिवम सिंह की माता विमला सिंह, अमरदीप सिंह की माता सुशीला सिंह, राकेश सिंह की माता स्व. कृष्णा सिंह के नाम वृक्षारोपण किए गए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments