Monday, June 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपत्रकारिता और समाजसेवा के पुरोधाओं को मिला अंबेडकरनगर उपज सम्मान

पत्रकारिता और समाजसेवा के पुरोधाओं को मिला अंबेडकरनगर उपज सम्मान


अंबेडकर नगर। 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के तत्वावधान में एक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. शरद यादव द्वारा संचालित के एन इंडस्ट्रीज, प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट बसखारी कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर उपज के जिलाध्यक्ष एंवम प्रान्तीय कार्यकारणी सदस्य सुभाष गुप्ता के संयोजन में हिन्दी पत्रकारिता दिवस को ऐतहासिक बनाने के लिए अंबेडकर नगर उपज सम्मान की शुरुआत की गई।प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुए समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन ओमकार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप मे विमला पति त्रिपाठी एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर शरद यादव उपस्थिति रहे। अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद उपज संगठन के पदाधिकारी के द्वारा सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में मंचासीन अतिथियों का अंग वस्त्र के साथ माला पहनकर सम्मान पत्र देते हुए अंबेडकर नगर उपज सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने मौजूद पत्रकारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पत्रकार के हित में लड़ी जाने वाली हर लड़ाई में वह उनके साथ हैं। वरिष्ठ पत्रकार विमला पति त्रिपाठी,बचुली मिश्र,अनिल तिवारी,सत्यप्रकाश मौर्य,जावेद सिद्दीकी,मो आजम सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी ने जनपद में पत्रकारों के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपज का प्रयास सराहनीय है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखनी से नई पीढ़ी के पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार विमला पति त्रिपाठी, बचुली मिश्रा, अनिल तिवारी, सत्य प्रकाश मौर्य, मोहम्मद आजम, जावेद अहमद सिद्दीकी, प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, घनश्याम भारती, आशा जयसवाल, नृर्पेन्द्र सिंह श्रीवास्तव, पीयूष कटैया, अशोक कुमार पांडे, नवीन मल्होत्रा, सहित एक दर्जन पत्रकारों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर शरद यादव, समाजसेवी राम प्यारे विश्वकर्मा, समाज सेवी जावेद राइन, समाजसेवी मोहम्मद असलम, यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता एंवम संगठन से जुड़े पत्रकारिता के क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान बना रहे युवा पत्रकार अनुज कुमार यादव, पत्रकारिता से शिक्षक तक का सफलता करने वाले सर्वेश कुमार गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, अयोध्या समाचार के प्रभारी दुर्गेश पांडे, महेंद्र मिश्रा, गिरीश मिश्रा,जे आर पी सी के जिला अध्यक्ष सिफत हुसैन, महामंत्री जावेद अहमद ,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज मद्धेशिया को भी सम्मानित किया गया। मातृशक्ति आशा जायसवाल के कुशल संचालन में संपन्न हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता को उपज प्रदेश संगठन में कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने को अंबेडकर नगर जनपद के लिए एक उपलब्धि बताते हुए उन्हें भी अंबेडकर नगर उपज सम्मान से सम्मानित किया गया।इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण मिश्रा ,जिला कोषाध्यक्ष अरविंद तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, जिला सचिव हरिओम गुप्ता,दिलीप सोनी,मोकीम खान, राजेश तिवारी,सैयद नवाज, फैमी अब्बास,शहनवाज अशरफ, नरेंद्र तिवारी, जितेंद्र भार्गव,आशुतोष श्रीवास्तव,विकास निषाद समेत बड़ी संख्या में पत्रकार एवं समाजसेवी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments