Thursday, September 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा के राष्टीय महामंत्री के स्वागत समारोह के दौरान जेब काटने वाला...

भाजपा के राष्टीय महामंत्री के स्वागत समारोह के दौरान जेब काटने वाला गिरोह पकड़ा, पांच गिरफ्तार 2.01 लाख रुपये और छह मोबाइल बरामद


अयोध्या। रौनाही टोल प्लाजा पर 31 अगस्त को आयोजित रैली के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से रुपये और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का रौनाही पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख 1 हजार 400 रुपये, छह मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक हुंडई वेन्यू कार बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सर्वेश रावत, राजकुमार कश्यप उर्फ प्रधान, उमेश पासी, सर्वजीत सिंह और अजय कुमार कनौजिया के रूप में हुई है। सभी को रौनाही थाना क्षेत्र के अलीगंज कट अयोध्या रोड से गिरफ्तार किया गया।


रैली की भीड़ में बनाया लोगों को निशाना


पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को रौनाही टोल प्लाजा पर भाजपा के राष्टीय महामंत्री का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान कुछ लोग भीड़ में शामिल हो गए और भीड़ का फायदा उठाकर कई लोगों की जेब से रुपये और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटनाओं के संबंध में थाना रौनाही में चोरी के कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिले सुराग के साथ मुखबिर की सूचना को आधार बनाया गया।


छह मुकदमों में तलाशे जा रहे थे आरोपी


पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध रौनाही थाने में दर्ज छह मुकदमों से सामने आया है। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई वेन्यू कार को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।


अजय कनौजिया पर कई मुकदमे दर्ज


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार कनौजिया के खिलाफ अयोध्या के अलावा गोरखपुर, महराजगंज, बलरामपुर और बस्ती जनपदों में चोरी समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं राजकुमार कश्यप के खिलाफ शाहजहांपुर में आर्म्स एक्ट का एक मामला भी दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments