Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहस्ताक्षर कर नदारद हो गए फार्मासिस्ट, कटा एक दिन का वेतन

हस्ताक्षर कर नदारद हो गए फार्मासिस्ट, कटा एक दिन का वेतन

जलालपुर,अंबेडकरनगर। औचक निरीक्षण में हस्ताक्षर कर गायब रहे फार्मासिस्ट का एक दिन का वेतन काटने का आदेश अस्पताल अधीक्षक ने दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर 12:20 बजे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ भास्कर ने महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के समय जहां सभी डाक्टर और कर्मचारी कार्यरत रहे वही फार्मासिस्ट रवि श्याम पटेल उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बना कर नदारद रहे। नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डा 0 भास्कर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर एक दिन का वेतन काटने की जानकारी दी है। डा 0 भास्कर ने वेतन काटने का पत्र भेजने की बात बतायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments