Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या“गौ आधारित प्राकृतिक खेती” के लिए लोगों को किया जाए जागरूक 

“गौ आधारित प्राकृतिक खेती” के लिए लोगों को किया जाए जागरूक 


अयोध्या। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता व मंडलायुक्त गौरव दयाल ने गौ वंश संरक्षण की समीक्षा की। बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित हुई। आयोग के अध्यक्ष ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। कहा कि सभी गौशालाओं में चारा, पानी, छाया, चिकित्सा की व्यवस्था समुचित रूप से उपलब्ध रहे। गौ आधारित उत्पादों के संवर्धन हेतु स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि जिसके घर में जानवर उसके घर हरा चारा को अभियान के रूप में लिया जाय। गांवों में उपलब्ध पशुचर की भूमि पर नेपियर घास सहित अन्य पौष्टिक हरे चारे को उगाया जाय। मुख्यमंत्री गौवंश सहभागिता योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुये लोगों को इससे जोड़ा जाए।

   मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि गौ सेवा आयोग से पंजीकृत प्राइवेट गौशालाओं को खोलने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाय। आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि थानावार गौशालाओं की सूची थानों में उपलब्ध कर दी जाय जिससे कि निराश्रित गोवंशों को आश्रय स्थल पहुंचाने में सुविधा मिल सकें।

                  बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष जसवन्त सिंह, महेश शुक्ल, सदस्य राजेश सिंह सेंगर, संयुक्त निदेशक पशुपालन, संयुक्त निदेशक कृषि सहित मण्डलीय अधिकारी एवं मण्डल के सभी जनपदों के सीवीओ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments