Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संत रविदास के जीवन और संदेशों से रूबरू हुए लोग, वंदन कलश...

संत रविदास के जीवन और संदेशों से रूबरू हुए लोग, वंदन कलश यात्रा का हुआ स्वागत

0

अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवाहन पर चार माह चलने वाली समरसता संकल्प अभियान के तहद चलने वाले वंदन कलश यात्रा का शनिवार को टाण्डा विधानसभा के नगर मंडल के शक्ति केंद्र काशमिरिया,अर्खापुर,अलहदादपुर,रसूलपुर हरिजन,मुबारकपुर में आगमन हुआ जहां बड़ी संख्या में माताएं बहने भैया लोगो सहित कार्यकर्ताओ ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन से जुड़े विषय वक्ताओं से सुने और कलश को पुष्पों से स्वागत कर रविदास जी को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कलश वंदन सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता श्याम बाबू ने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा को अपने भक्ति को भक्ति के बल पर चरितार्थ कर समाज में व्याप्य आडंबरों से दूर रहने का जो रविदास जी ने संदेश दिया उसे लोगो को स्मरण रहे इस निमित्त यह यात्रा निकाली गई है।

श्याम बाबू ने कहा मोची का काम करने वाले रविदास जी सासतार्थ में हारने का मंसूबा लेकर आने वाले खुद हारे और रविदास जी के शिष्य बनकर भक्ति का मार्ग अपनाया। उन्होंने समाज से ऊंच नीच,जातिपाति के बंधन से समाज को बाहर आने का प्रयास जीवन पर्यन्त किया।

सभा को परशुराम चौधरी,रमेश गुप्ता,बच्चू लाल भारती,नगर उपाध्यक्ष राकेश गौड़ ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष लता श्रीवास्तव,बबिता चौरसिया,अधिवक्ता दीपिका साह,सुमन गुप्ता,तारा देवी कन्नौजिया,मनोज मिश्रा, शिवम मौर्या,अशोक विश्वकर्मा,आशिष सोनी,जयपाल मौर्य,दीपक, जंगबहादुर,दुर्गेश पाठक,पिंटू जायसवाल,आशिष यादव,मनोज यादव,रोहित गौड़,राजेश जायसवाल,कमलेश उर्फ गुड्डू प्रधान,कुलदीप कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version