Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस की दबिश के दौरान रिकाबगंज में अवैध रुप से हुक्का पीते...

पुलिस की दबिश के दौरान रिकाबगंज में अवैध रुप से हुक्का पीते मिले लोग

◆ अवैध हुक्का बार के दो संचालको के खिलाफ दर्ज हुआ है मुकदमा


◆ मार्केट के प्रथम तल पर हो रहा था इसका संचालन


अयोध्या। नगर में अवैध रुप से हुक्का बार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। रिकाबगंज स्थित एक मार्केट के प्रथम तल पर इसका संचालन हो रहा था। पुलिस ने जब दबिश डाली तो यहां टेबल पर रखे हुक्के का प्रयोग करते लोग मिले। हुक्के का प्रयोग करने वाले बालिग थे। इसलिए पुलिस ने सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया। लेकिन बार के संचालको के खिलाफ उपनिरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
उपनिरीक्षक राम प्रकाश सिंह ने अपनी तहरीर में कहा है कि मुखबिर ने रिकाबगंज स्थित एक मार्केट के उपर वाले तल पर अवैध रुप से हुक्का बार संचालन होने की सूचना दी थी। मौके पर जाकर जब दबिश डाली गयी तो हुक्का बार संचालित होता मिला। इसका संचालन करते मो बिलाल व अफजल मिले। दोनो नगर कोतवाली के राठहवेली के रहने वाले है। जिनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments