Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरी के सोलर पैनल के साथ लोगों ने एक को पकड़ा

चोरी के सोलर पैनल के साथ लोगों ने एक को पकड़ा


जलालपुर अंबेडकर नगर। चोरी के सोलर पैनल को खोल कर ले जा रहे युवक को देखकर लोगों ने अपना अपना बताते हुए विवाद कर लिया । मामले को देख ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । घटना जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर चौराहे की है । जानकारी के अनुसार शुक्रवार एक व्यक्ति देर रात सिर पर रखकर सोलर पैनल ले जा रहा था। जिसे देख  लोगों ने रोक कर पूछताछ करने लगे इतने मे तमाम लोग इकट्ठा हो गये और अपना अपना बताते हुए विवाद कर लिए।चौराहे के वासियों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया और सोलर पैनल को वही रखवा लिया गया है युवक का नाम संतोष कुमार बताया जा रहा है जबकि थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। लोगों ने बताया कि पुलिस का इस मामले मे भूमिका संदिग्ध लग रही है और कोई कार्यवाही नही करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments