Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजीआईसी में होगा पेंशन क्रांति महासम्मेलन का आयोजन

जीआईसी में होगा पेंशन क्रांति महासम्मेलन का आयोजन

अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में पुरानी पेंशन व निजीकरण के खिलाफ पेंशन क्रांति महासम्मेलन का आयोजन रविवार को किया जायेगा। जिसमे जिले के हजारों शिक्षक व कर्मचारी महासम्मेलन में भाग लेगे।इस कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष व पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु के साथ मे प्रदेश की पूरी टीम मौजूद रहेगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी व कार्यक्रम प्रभारी अभिनव सिंह ने अपनी टीम के साथ राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बनाए गए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।वही कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए तैयारियां पूरी की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के खिलाफ कल जिले का पेंशन क्रांति महासम्मेलन रखा गया है। जिले भर के सभी शिक्षक कर्मचारी मौजूद होंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक-अधिकार है। सरकार से निवेदन है उस पर चिंतन करे। निजी करण को बंद करे और हमारे संस्थाओं को बचाने का काम करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments