Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआगामी 22 जनवरी को श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर...

आगामी 22 जनवरी को श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति कमेटी की बैठक आयोजित

जलालपुर अंबेडकर नगर। आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में ग्राम प्रधान, सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई । जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई । प्रभारी निरीक्षक दर्शन यादव ने कहा कि 22 जनवरी को किसी को अयोध्या जाने की जरूरत नहीं है सभी लोग अपने घर व मंदिरों में पूजा पाठ करें कोई भी व्यक्ति  किसी को ठेस नहीं पहुंचाएगा साथ ही राम मंदिर के उद्घाटन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संबंध में उच्च अधिकारियों के आदेशों निर्देशों से भी लोगों को अवगत कराया गया । इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, केशव श्रीवास्तव, प्रधान लालू यादव ,राजेश यादव, शैलेंद्र यादव, भाजपा नेता मानिकचंद सोनी, संदीप अग्रहरि, इब्ने अली जाफरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments