Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरथाना परिसर में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

थाना परिसर में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

आलापुर अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत क्षेत्राधिकारी आलापुर रामबहादुर सिंह की अध्यक्षता में रमजान व नवरात्रि  को देखते हुए जहांगीरगंज थाना परिसर मे पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रमजान व नवरात्रि को सकुशल संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष विजय प्रताप  त्रिपाठी ने क्षेत्र से आए हुए सभी सम्मानित प्रधान गणों एवं जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय लोगों से वार्ता कर सभी धार्मिक स्थलों ,दुर्गा पूजा मंदिर स्थल, ईदगाह एवं मस्जिदों के बारे में लोगों से जानकारी हासिल किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि क्षेत्र में कहीं भी कोई दिक्कत आती हो तो हमारे पुलिसकर्मी साथी एवं हमें अवगत कराएं हम उसका समाधान करने का पूर्ण प्रयास करेंगे एवं साफ सफाई के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर सफाई की पूर्ण व्यवस्था कराएंगे। बैठक में मुख्य रूप से जहांगीरगंज उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ अनवर, महामंत्री भगवती जयसवाल, पूर्व प्रधान मोहम्मद हारुन अंसारी, राजकुमार सेठ, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद रेहान बरकाती, मोहम्मद सुहैल अंसारी, त्रिभुवन उर्फ बबलू प्रधान, मोहम्मद आलम और प्रधान मोहम्मद हदीस, आस मोहम्मद उर्फ भल्लू, बशीर खां, अनिल चौहान, विनोद पांडे ,महेंद्र गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments