Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपीस कमेटी की बैठक आयोजित

पीस कमेटी की बैठक आयोजित


जलालपुर अम्बेडकर नगर।आगामी त्यौहार के मद्देनजर कोतवाली जलालपुर परिसर में सर्किल के सभी थानों के तजियादारो ,गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सीडीओ अनुराज जैन व एडिशनल एसपी पूर्वी श्याम देव मौजूद रहे। सीडीओ ने पर्व को सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील किया और कहा कि किसी भी समस्या के सम्बंध में स्वयं कोई विवाद पैदा न करें बल्कि प्रशासन को सूचित करें। एडिशन एसपी श्याम देव ने कहा कि मुहर्रम के जुलूस अपने पुराने रास्ते से परम्परागत निकलेंगे कोई नई परंपरा या नया जुलूस निकालने पर कार्रवाई होगी। बैठक में विभिन्न थानों से आये ग्रामीणों व गण्यमान्य लोगो ने क्षेत्र को समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान बिजली के ढीले तारों को दुरुस्त कराये जाने की समस्या प्रमुख रूप से छाई रही। बैठक के दौरान भियांव में ताजिया जुलूस के रास्ते मे गंदगी व जलभराव की समस्या, हैदराबाद गांव में कर्बला जाने वाले रास्ते के सकरा होने व बरसात में खड़ंजा बह जाने, मालीपुर के रुदौली माफी में जुलूस के रास्ते मे गड्ढा होने व कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में बिजली के ढीले तारो को सही किये जाने की मांग उठी। जिस पर एडिशनल एसपी ने सीओ जलालपुर देवेंद्र कुमार मौर्य को निर्देशित किया कि समस्या को नोट कर इसे समय से पहले दुरुस्त कर लिया जाये। सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने अधिकारियों को  आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का निराकरण समय रहते कर लिया जायेगा। अंत में कोतवाल जलालपुर ने आगंतुकों का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments