Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जलालपुर में पीस कमेटी...

त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जलालपुर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मंगलवार को जलालपुर कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर व आसपास क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में बिजली, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस चौकस रहेगी और अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि त्योहार में केवल दो साउंड की अनुमति दी जाएगी और वह भी निर्धारित मानकों के अनुसार। नियम विरुद्ध साउंड बजाने वालों पर पाँच लाख रुपए जुर्माना और छह माह की कैद तक की कार्रवाई हो सकती है।

बैठक में वाजिदपुर दुर्गा मंदिर के पास जमा हो रहे गंदे पानी और जलालपुर–बसखारी रोड पर पक्के पुल के पास लग रही मछली की दुकानों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता, मानकक चंद्र सोनी, शत्रुघ्न सोनी, सुरेंद्र सोनी, देवेश मिश्रा, आनंद जायसवाल, सुरेश गुप्ता, विकास कुमार, नगर पालिका के बड़े बाबू राम प्रकाश पांडे समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version