Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेवकाली में पटेल क्लीनिक का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 से अधिक मरीजों...

देवकाली में पटेल क्लीनिक का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 से अधिक मरीजों की जांच


अयोध्या। शहर के देवकाली क्षेत्र में स्थित पटेल क्लीनिक द्वारा बछड़ा सुल्तानपुर, निकट बक्सा कारखाना में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर का आयोजन डॉ. आशुतोष कुमार चौधरी के निर्देशन में किया गया। इस दौरान मरीजों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच और उपचार की व्यवस्था की गई। शिविर में ब्लड टेस्ट, शुगर, थायरॉइड, बीपी, वजन आदि की जांच के साथ सामान्य एवं दीर्घकालिक बीमारियों का परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया।

आयोजकों के अनुसार शिविर में होम्योपैथिक दवाइयों पर 30 प्रतिशत तक, जर्मन मेडिसिन पर 10 से 15 प्रतिशत तक और एलोपैथिक दवाइयों पर विशेष छूट दी गई। इसके अलावा सभी लैब टेस्ट पर 50 प्रतिशत तक की छूट और फुल बॉडी चेकअप 500 रुपये में किया गया।

शिविर की जानकारी देते हुए शाहनवाज खान ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि शिविर में करीब 200 से अधिक मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments