◆ शनिवार से दिल्ली-अयोध्या व अयोध्या-दिल्ली शुरू हुआ फ्लाइट का संचालन
◆ फ्लाइट से केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय जन्म भूमि ट्रस्ट के नृपेन्द्र मिश्र भी पहुंचे अयोध्या
अयोध्या। कभी सपने में भी नहीं सोचा था की अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा। योगी मोदी के कारण हम अयोध्यावासी इंटरनेशनल ब्रांड बन गए है। सिर्फ जय श्री राम बोलते ही लोग समझ जाते है ये अयोध्यावासी हैं। अयोध्या की दिव्यता से हमारा परिचय बहुत महान बन गया है। ये बातें दिल्ली से अयोध्या पहुंची इंडिगों फ्लाइट की यात्री अमिता राय ने कहा। अमिता मूलतः अयोध्या की निवासी है। 25 दिनों का अवकाश लेकर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव देखने अयोध्या आईं हैं।
