Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संगठन, रणनीति और बूथ प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

संगठन, रणनीति और बूथ प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

0

◆ कुमारगंज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू


◆ भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : सूर्य प्रताप शाही


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी का इतिहास केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और जनसेवा का आंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना ही प्रत्येक कार्यकर्ता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को कुमारगंज स्थित नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां संगठन सर्वोपरि माना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं तथा कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

शिविर के द्वितीय सत्र में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. रंजन शर्मा ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा से अवगत कराया। तृतीय सत्र में प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ला ने संगठन की कार्य पद्धति पर विस्तार से चर्चा की। चतुर्थ सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर विचार रखे। पंचम सत्र में डा. समीर सिंह ने कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन की रणनीतियों की जानकारी दी, जबकि छठें सत्र में प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह ने बूथ प्रबंधन को चुनाव जीत का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया।

प्रशिक्षण शिविर में जिला प्रभारी डा मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, कार्यक्रम संयोजक अशोक कसौंधन, सह संयोजक अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, विधायक रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, चन्द्रभानु पासवान, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, कमला शंकर पाण्डेय, कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, इं शिवम‌ सिंह, राममोहन भारती, मीडिया प्रभारी सुशील मिश्र , अंजू पाण्डेय, सरोज मिश्र, सुमन पाल, सहित जिला, मंडल, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version