Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहर घर तिरंगा अभियान में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी, तिरंगे संग ली सेल्फी

हर घर तिरंगा अभियान में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी, तिरंगे संग ली सेल्फी


अयोध्या। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे “हर घर तिरंगा” अभियान में अयोध्या के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कौशलपुरी स्थित आवास पर तिरंगा फहराया। वहीं, महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने तीन कलश तिवारी मंदिर स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया। सभी ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर साझा किया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित इस अभियान के तहत तिरंगा फहराने के साथ-साथ उसके साथ फोटो लेकर लोगों को राष्ट्रप्रेम के संदेश से जोड़ना है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा, “तिरंगा हमारे आत्मसम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हर घर पर इसे फहराकर हम आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना जगाते हैं।”

महापौर ने कहा, “तिरंगा फहराना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारे कर्तव्य और समर्पण का प्रतीक है। हमें इसे पूरे सम्मान के साथ अपने घर, कार्यस्थल और दिल में स्थान देना चाहिए।” अभियान में शहर के अन्य जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जिससे स्वतंत्रता दिवस का उत्साह पूरे शहर में नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments