Thursday, March 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनवजात का शव मिलने से हड़कंप 

नवजात का शव मिलने से हड़कंप 

आलापुर अंबेडकर नगर। गली में नवजात का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नगर अटल नगर वार्ड में बुधवार की सुबह स्थानीय नगर लोगों ने मस्जिद के बगल गली में पॉलिथीन में नवजात शव को देखा, जिसकी सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकठ्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष बेचू सिंह यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यदि किसी के तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments