Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत


◆ 4 साल की पीहू के सिर से उठा पिता का साया


मिल्कीपुर, अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीठे गांव सोसाइटी के सामने बाइक सवार युवक की नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं दूसरी ओर नीलगाय की भी मौत हो गई है।

मुकेश पाण्डेय file photo

 इनायत नगर थाना के सारी पूरे विजयी पाठक गांव निवासी 28 वर्षीय मुकेश पाण्डेय पुत्र सुरेंद्रनाथ घर से बाइक पर सवार होकर इनायत नगर बाजार जा रहा था। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मीठे गांव के निकट सोसाइटी के सामने बाइक सवार युवक पहुंचा था। तभी सड़क पार कर रहे एक नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक समेत युवक सड़क से लगभग 10 मीटर दूर खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं नीलगाय की भी मौत हो गई है। स्थानीय लोगों तथा राहगीरों द्वारा घायल युवक को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

ग्रामीणों की माने तो मृतक युवक की लगभग 5 साल पूर्व इनायत नगर थाना क्षेत्र के टकसरा गांव निवासी कविता पाण्डेय के साथ शादी हुई थी। जिनके चार साल की एक बेटी पीहू भी है। बेटी पीहू अभी दुनिया नहीं देखी कि सिर से पिता का साया उठ गया। अब बेटी की पढ़ाई लिखाई तथा लालन पोषण कैसे हो पाएगा। आखिर मां बेटी का सहारा कौन बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments