Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत


आलापुर अंबेडकर नगर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना नरियाँव सिकंदरपुर मार्ग पर पीएचसी के निकट हुई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंँची जहांगीरगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नरियाँव बाजार में किराने की दुकान संचालक रवि के रूप हुई। रतुआपार गांँव निवासी रवि सिंह अपनी दुकान बंद करके साईकिल से प्रतिदिन की तरह घर लौट रहा था। रास्ते में ही सामने से आ रही अनियंत्रित वाहन की वह चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए थे । बताया जाता है कि घटनास्थल पर ही रवि मौत हो गई थी।
इस विषय में थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि घटना के समय कोई भी मौके पर नहीं था जो यह बता सके की टक्कर किस वाहन से हुई। घटना की जानकारी जब हमको हुई तो रात के करीब दस बजे रहे थे, मौके पर पहुंचकर परिजनों को अवगत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments