Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत


अंबेडकर नगर। रविवार अपराह्न ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कवायद में जुट गई थी। हालाकि परिजन पोस्टमोर्टम नहीं करवाना चाह रहे हैं। अकबरपुर थाना क्षेत्र के शिव बाबा के निकट रौतापुर गांव निवासी 55 वर्षीय प्रमिला यादव पत्नी स्वर्गीय रामावतार यादव गुडविल रविवार की अपराह्न लगभग चार बजे शिव बाबा के उत्तर तरफ ट्रेन की चपेट में आने से कट गई। महिला के कट जानें की सूचना पर वहां जुटे आसपास के लोगों ने उनकी पहचान की। बताया जाता है कि तीन साल पहले पति की मौत के बाद से प्रमिला की मानसिक हालात ठीक नहीं रहती थी। रविवार की दोपहर तक वह अन्नावा बाजार में स्थित घर पर थीं ,कब वह शिव बाबा पहुंच गई इस बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है।
मृतका के पति जनपद के प्रतिष्ठित ऑटो पार्ट्स व्यवसाई थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments