Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से स्कूल से लौट...

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से स्कूल से लौट रही शिक्षिका की दर्दनाक मौत

अंबेडकर नगर। गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मौत की सूचना जब घर पर मिली तो घर पर कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के कशेरुवा निवासी आराधना वर्मा कटेहरी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय राशल पारा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थी। सोमवार को स्कूल से छुट्टी होने पर वह अपनी स्कूटी से घर जा रही थी, मिझौड़ा –तिवारीपुर मार्ग पर चीनी मिल के निकट गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही शिक्षिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग निकला। मृतका के पति ने घटना की तहरीर अकबरपुर थाने में दी है। मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में शिक्षक भी पोस्टमार्टम हाउस  पहुंच गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments