Wednesday, March 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविगत नौ वर्षो में उत्तर प्रदेश के बारें में बदली है लोगो...

विगत नौ वर्षो में उत्तर प्रदेश के बारें में बदली है लोगो की धारणा : सूर्य प्रताप शाही


◆ कृषि व प्रभारी मंत्री ने सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर मीडिया को किया सम्बोधित


◆ लाभार्थियों को डमी चेक व किसानों को मूंग के बीज का किया वितरण


अयोध्या। कृषि व प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि विगत 09 वर्षो में सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के बारे में लोगो की धारणा बदली है, आज प्रदेश में हर व्यक्ति स्वयं को पूरी तरह से स्वतंत्र व सुरक्षित महसूस कर रहा है। युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के पूर्ण पारदर्शिता के साथ नौकरी एवं रोजगार का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज हमारे समाज में बहू बेटिंया पूरे सम्मान एवं स्वालम्बन के साथ सुरक्षित वातावरण में निरंतर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाहरी उद्यमियों द्वारा निरन्तर भारी मात्रा में निवेश किया जा रहा है। यह प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं व सुरक्षा पर भरोसा का ही परिणाम है। आज किसान, नौजवान सहित समाज के हर वर्ग को सभी योजनाओं का जमीनी स्तर पर लाभ मिल रहा है। कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को डमी चेक तथा कृषि विभाग की ओर से 05 प्रगतिशील किसानों को मूंग के बीज वितरित किये। मंत्री ने कृषि विभाग द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रूदौली रामचन्द्र यादव, विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक मिल्कीपुर चन्द्रभानु पासवान, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजपा राधेश्याम त्यागी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments