Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहिन्दू संगठनों में आक्रोश, स्टार बेकरी पर बुलडोजर चलाने की मांग

हिन्दू संगठनों में आक्रोश, स्टार बेकरी पर बुलडोजर चलाने की मांग


◆ धर्मसेना प्रमुख ने संतोष दूबे ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


◆ वेज बताकर बेची गयी पनीर पेटीज में निकली थी हड्डी


अयोध्या। स्टार बेकरी के द्वारा वेज बताकर बेची गयी पनीज पेटीज में हड्डी निकलने पर हिन्दू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। धर्मसेना प्रमुख संतोष दूबे ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। ज्ञापन में स्टार बेकरी समूह के मालिकों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की मांग की गई है।
धर्मसेना प्रमुख संतोष दूबे ने बताया कि अभिनव व अर्पित को शाकाहारी बताकर दी गयी पनीज पेटीज में हड्डी निकली। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया। परन्तु अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई। स्टार समूह का मालिक राशिद खां भदरसा का चेयरमैन है। वह 2012 में हुई फैजाबाद दंगे का मास्टरमाइन्ड रहा है। उसके चचेरे भाई के द्वारा बिना लाईसेंस नानवेज होटल का संचालन किया जा रहा है। इनके दोनो प्रतिष्ठान स्टार बेकरी व स्टार बेकर्स पर बुलडोजर की कार्रवाई किया जाय तथा आरोपितों को जेल भेजा जाय। ज्ञापन देने वालों में रवि मिश्रा, राजेश तिवारी, संदीप तिवारी, कपिल श्रीवास्तव, जीवन त्रिपाठी, रमेश पाठक प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments