Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिवर्तमान चेयर मैन सरिता गुप्ता ने भाजपा नेताओं की मौजूदगी में किया...

निवर्तमान चेयर मैन सरिता गुप्ता ने भाजपा नेताओं की मौजूदगी में किया नामांकन

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के पास उमड़ी जनसमूह के साथ पूरे गाजे बाजे के साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में दाख़िल किया।

           जनपद मुख्यालय की नगर पालिका अकबरपुर की घोषित भाजपा चेयर मैन पद प्रत्याशी निवर्तमान चेयर मैन सरिता गुप्ता ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,निकाय चुनाव जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव,चुनाव अभिकर्ता बाल्मीकि उपाध्याय और प्रस्तावक के साथ तीन सेट में अपना पर्चा दाखिल किया।

          नमांकन दाखिला के पूर्व सी डी ओ आवास के मैदान में हुई सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने कहा कि जिला मुख्यालय के नगर पालिका की चेयर मैन पद सहित सभासदों की सीट को भाजपा नगर निगम की तरह लड़ रही है।भाजपा अपनी इस सीट पर पुनः जनता की आशिर्वाद और सहयोग से भारी जीत दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की विभीषिका के कारण अल्प समय नगर के विकास के लिए सरिता गुप्ता को मिला था।फिर भी उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कर नगर को आधुनिक बनाने का कार्य किया है।कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ही शहरी क्षेत्रों की समुचित विकास कर सकती है।

        चेयर मैन पद प्रत्याशी सरिता गुप्ता ने मुख्य अतिथि सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से नगर को सजाने और संवारने का कार्य शुरू किया है उसे पुनः आप सभी के आशिर्वाद से आगे भी जारी रखूंगी।कहा कि मुझे भाजपा के छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं का व्यापक सहयोग मिल रहा है।

          चेयर मैन प्रत्याशी सरिता गुप्ता नाका संघतिया से गाजे बाजे के साथ पैदल मार्च करते हुए चल रही नामांकन यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह,जिला मंत्री दीपक तिवारी,शिव पूजन राजभर,आदर्श चौधरी,राजकुमार सेठ,सुधीर श्रीवास्तव,श्याम लाल राजभर,मनीष मिश्र,नंद कुमार तिवारी राना,शिव कुमार गुप्ता,स्वेता बंका,भारती,किरन पाण्डेय,सुनीता चौहान,शारदा पाण्डेय,सुनील दुबे,प्रशांत अवधवासी,सुरेश गुप्ता,गौरव श्रीवास्तव,सुनील राजभर आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments