Friday, July 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसांसे हो रहीं हैं कम, आओ पेड़ लगाए हम

सांसे हो रहीं हैं कम, आओ पेड़ लगाए हम

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में डीएफओ डॉ उमेश तिवारी की उपस्थिति में तहसील अकबरपुर अन्तर्गत राजकीय इंटर कालेज याकूबपुर कटैया परिसर में वृक्षारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।राजकीय विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत राजकीय विद्यालय परिसर में जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही साथ डीएफओ, जिला विकास अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा लोगों से अपील किया गया कि अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा लगाए गए पौधे को बचाएं।
पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा आगामी 20 जुलाई को बृहद वृक्षारोपण हेतु संबंधित विभागो को निर्देशित किया गया जिसमें,गृह विभाग/पुलिस विभाग – 8600,उद्यान विभाग -166374,स्वास्थ्य -12775,श्रम विभाग -2880,उच्च शिक्षा विभाग – 19452,प्राविधिक शिक्षा- 6372,बेसिक शिक्षा विभाग -14896
माध्यमिक शिक्षा विभाग- 12194,ऊर्जा विभाग -3583,उद्योग विभाग -13026,सहकारिता विभाग -7600,पशुपालन विभाग -4266,कृषि विभाग -350000,जल शक्ति विभाग -11732,लोक निर्माण विभाग- 12701,नगर विकास विभाग -24433
,पंचायती विभाग -137579,ग्राम विकास विभाग- 1348671,पर्यावरण विभाग -80676
,वन विभाग को 1224700 का लक्ष्य दिया गया है। विभाग को जो लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ है संबंधित विभाग लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वृक्षारोपण कराए।
जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के छात्र/छात्राओं को घर पर वृक्षारोपण करने हेतु पौधे वितरित किया गया। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी द्वारा डीएफओ, जिला विकास अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर विद्यालय के बच्चों द्वारा पौधों की बारात को रवाना किया गया। पौधे की बारात बैंड बाजे के साथ निकाली गई, जिससे लोग वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो और अपने घरों पर अधिक से अधिक पौधे लगाए। इस वर्ष वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, वन विभाग के अधिकारी,प्रधानाचार्य,अध्यापक गण, एनसीसी के बच्चे तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments