◆ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
अंबेडकर नगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की मौजूदगी और जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और पार्टी अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके साथ ही सर्वसमाज के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर भी जोर दिया।
जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर की गतिविधियों, विभिन्न अभियानों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि पार्टी की ओर से सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, शुभम अग्रहरि, विकास मोदनवाल, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, डॉ. विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर, अखंड प्रताप वर्मा, आकाश वर्मा, उमाशंकर शुक्ला, अंजू पाण्डेय, जय सिंह, अभिषेक निषाद, जिला कार्यालय मंत्री संतोष सिंह बबलू, कोषाध्यक्ष राज कुमार सेठ, राम सूरत वर्मा, मनीष मिश्र, अमित सिंह, सागर संगवानी, निखिल जायसवाल, अरुण राजभर, सुधांशु ओझा, अंकित अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।