Saturday, May 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापारंपरिक लोक रंग कार्यक्रम का आयोजन

पारंपरिक लोक रंग कार्यक्रम का आयोजन

अयोध्या। यश म्यूजिकल ट्रस्ट रंगमंडल ग्रुप द्वारा संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से जनौरा नाका स्थित गुलाब गेस्ट हाउस में पारंपरिक लोक रंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन कल्याण सिंह वार्ड नाका के पार्षद सूर्य कुमार तिवारी ने किया, जबकि माल्यार्पण उर्मिला सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं देवी आराधना से हुई। इसके बाद संस्था की अध्यक्षा संगीता आहूजा एवं वरिष्ठ सदस्य रामकुमार ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अवध क्षेत्र की लोक परंपराओं, गीत-संगीत और लोक संस्कारों से जुड़ी प्रस्तुतियां दी गईं। राम जन्म के सोहर गीत, बधाई गीत, जनेऊ संस्कार, अन्नप्राशन, गोद भराई और काजल लगवाई जैसे पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति तोषी तिवारी ने दी। नृत्य प्रस्तुति लक्ष्मी विश्वकर्मा, बिंदु निषाद, नंदनी यादव, निलांशी निषाद और सुमिष्ठा मित्रा ने दी। वाद्य यंत्रों पर अमित, दिलीप, सर्वजीत एवं देव कुमार ने संगत की।

कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर रामकुमार, रत्ना जायसवाल, मेनका सिंह, काजल पाठक, यश कुमार, अभिषेक सेन, सौरभ दास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में संस्था की अध्यक्षा संगीता आहूजा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments