Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वही अयोध्या आ सकेंगे जिन्हें मिला है निमंत्रण...

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वही अयोध्या आ सकेंगे जिन्हें मिला है निमंत्रण पत्र


अयोध्या। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 जनवरी को वही लोग अयोध्या में आ सकेंगे जिनके पास निमंत्रण पत्र है या तो सरकारी ड्युटी में तैनात हो। उन लोगों के अलावा अन्य के आने पर उचित रूप से कार्यवाही किया जाय। कुछ लोगों ने 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बुक करा लिया है उसको निरस्त किया जाय। जिससे शासन प्रशासन में कोई परेशानी न हो। क्योंकि उस दिन भारत के विशिष्ट आमंत्रित जन अयोध्या आयेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या एयरपोर्ट पर 100 प्लेन आने की संभावना है उसके डायवर्जन की भी व्यवस्था की जाय।

उन्होनें कहा कि  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व इलेक्ट्रानिक ई-रिक्शा एवं इलेक्ट्रानिक अन्य वाहनों के ड्राइवरों का सत्यापन किया जाय। 22 जनवरी के बाद अयोध्या में 100 बसों के संचालन की व्यवस्था नगर विकास विभाग बनायें तथा परिवहन विभाग अयोध्या के लिए वोल्वो बस चलाने की व्यवस्था किया जाय। तथा लखनऊ से अयोध्या हेलीकाप्टर की व्यवस्था दी जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments