Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो मोटर साइकिलों के बीच हुई टक्कर में एक की मौत

दो मोटर साइकिलों के बीच हुई टक्कर में एक की मौत

जलालपुर, अंबेडकरनगर। दो बाइको के बीच हुई भिडंत में जहा एक की मौत हो गयी वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को नगपुर सामुदायिक केन्द्र भेजवाया जहां गंभीर हालत देख  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना जैतपुर थाना के आशापार गांव में घटित हुई। गुरुवार दोपहर में आजमगढ़ जनपद के पवई थाना के पतौना गांव निवासी तथा निषाद भट्टा बढ़या में जेसीबी चालक सुभाष बाइक से घर वापस जा रहा था। जब वह जैतपुर थाना के आशापार गांव के समीप पहुंचा सामने से बाइक से आ रहे युवक दीपचंद निवासी अमदही ने शराब के नशे में जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।दोनो घायलों को एम्बुलेंस से नगपुर अस्पताल भेजा गया जहाँ सुभाष की मौत हो गई  और दीपचंद का   प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल भेज दिया गया।

मौत की खबर मिलते ही मृतक के पिता तीजू और उनकी दोनो बेटियां अस्पताल पहुंची।जानकारी के अनुसार सुभाष अपने पिता की इकलौती संतान थी और उससे केवल दो बेटियां हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments