Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत दो घायल

मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत दो घायल


अयोध्या। दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तथा एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घटना थाना क्षेत्र पूराकलंदर के इटौरा चौराहे के पास हुई। बीकापुर क्षेत्र के बढ़नपुर निवासी राजकुमार दूबे उर्फ राजा दूबे अपनी पुत्री शिखा दूबे को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय ले जा रहे थे। भरतकुंड से दर्शननगर मार्ग पर इटौरा चौराहे के निकट सामने से आरही दूसरी मोटर साइकिल से भिड़त हो गई।

राजकुमार दूबे उर्फ राजा दूबे (File Photo)

टक्कर में राजकुमार दूबे, शिखा दूबे व दूसरी मोटरसाइकिल का चालक विजय कपूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान राजकुमार दूबे की मौत हो गई। घायल शिखा दूबे का पैर फैक्चर हो गया है। दूसरी बाइक पर सवार देवासिया पारा बीकापुर निवासी विजय कपूर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का मंडलीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
पूराकलन्दर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments