Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में एक की मौत दो घायल

दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में एक की मौत दो घायल

भीटी अंबेडकर नगर। दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने हुई टक्कर में जहां एक की मौत हो गई वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार की शाम की है। भीटी थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार में मोटरसाइकिल और मोपेड की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां मोपेड पर सवार महेंद्र सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी जैतूपुर महरूआ थाना महरुआ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के गांव के ही पूर्णमासी  वा दूसरी मोटरसाइकिल चालक अंकित पांडे निवासी गौरा जगदीशपुर जिला सुल्तानपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। अचानक हुई इस घटना से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments