Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इनायत नगर-गदुरही संपर्क मार्ग पर भाले सुल्तान गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई तथा बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 जानकारी के अनुसार अस्थना पूरे भाले सुल्तान गांव निवासी अधिवक्ता भानु प्रताप यादव का बेटा अजय प्रताप यादव व अस्थना पूरे शंकर मिश्र गांव निवासी हनुमान मिश्रा एक बाइक पर सवार होकर इनायत नगर से घर वापस लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों युवक भाले सुल्तान गांव के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा स्थित बिसाही गांव की तरफ से बाइक पर दुकान का सामान लादकर आ रहे सेल्स मैन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहा 23 वर्षीय अजय प्रताप यादव व सवार हनुमान मिश्रा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अजय प्रताप यादव की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता के बेटे की मौत की खबर मिलते ही बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के अधिवक्ताओं सहित अन्य लोगों के घर पहुंच कर शोक़ संवेदना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments