अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने गांधी पार्क, सिविल लाइन में एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत राजधानी लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्रवाई में प्रदेश अध्यक्ष अजयराय सहित कई कार्यकर्ताओं के घायल होने का आरोप कांग्रेस ने लगाया था।
धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाएं गरीबों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं और इनके मुद्दे पर आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि युवाओं के मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार सक्रिय है।
धरने को संबोधित करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राम अवध पासी, उमेश उपाध्याय, सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामसागर रावत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद आमिर तथा महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।