Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हर्ष फायरिंग में एक बच्चे की मौत, एक अन्य घायल

हर्ष फायरिंग में एक बच्चे की मौत, एक अन्य घायल

0

अयोध्या। थाना क्षेत्र इनायत नगर की चौकी बारून बाजार क्षेत्र के बुढ़पुर मेहदौना गांव में आई बारात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

गुरूवार को बुढ़पुर गांव में बक्श सिंह पुत्र कुंवर बहादुर सिंह के यहां कुमारगंज थाना क्षेत्र के बवां गांव से बारात आई थी। दर्ज एफआईआर के अनुसार रात करीब 10 बजे द्वार पूजा के समय लड़की पक्ष के रिश्तेदार कपिल सिंह पुत्र स्व. कौशल किशोर सिंह ने उसके साथी रमन सिंह पुत्र रामनरेश सिंह के डबल बैरेल से अचानक फायर करने से पुरूषोत्तम मांझी उम्र 12 वर्ष तथा श्री राम पुत्र बाबूलाल मांझी उम्र 40 वर्ष घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां पुरूषोत्तम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तथा बाबूलाल मांझी का इलाज चल रहा है।

मृतक पुरुषोत्तम मांझी बिहार के शेखावत जिले के भरथरी थाना क्षेत्र के महुवत गांव का रहने वाला था। मृतक का पिता ग्राम मठिया मेहदौना स्थित ईट- भठ्ठे पर काम करता है। मिल्कीपुर क्षेत्राधिकारी श्री यश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version