Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरी के आभूषण के साथ एक गिरफ्तार

चोरी के आभूषण के साथ एक गिरफ्तार

अयोध्या। थाना कुमारगंज क्षेत्र स्थित एक ज्वैलर्स एण्ड बर्तन भण्डार से चुराये गये सोने के आभूषणो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया गया है। मामले में थाना कुमारगंज में मुकदमा पंजीकृत था जिसमें पुलिस जांच कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि सोनी ज्वैलर्स एण्ड बर्तन भण्डार के दुकान से चोरी गये आभूषण व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ अभियुक्त अमित पाठक को नगर डबल नहर की सड़क पर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव बालक थाना कुमारगंज, उ0नि0 शंकर यादव थाना कुमारगंज, उ0नि0 संतोष कुमार मौर्य चौकी प्रभारी, उ0नि0 उमेश कुमार वर्मा चौकी प्रभारी चिलबिली, का0 अजय कुमार थाना कुमारगंज शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments