Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

जलालपुर,अंबेडकर नगर। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मालीपुर थाने के हेड कांस्टेबल विनोद प्रचेता व कांस्टेबल विनोद कुमार तथा  आबकारी कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद के साथ क्षेत्र की देखभाल व सम्मन तामीली कराने के लिए निकले थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ताहापुर तालाब के बगल रोड के किनारे कच्ची शराब लेकर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है।  पुलिसकर्मी मुखबिर की बातों पर विश्वास करते हुए तालाब पर पहुंचे तो एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में अपने दाहिने हाथ में एक सफेद रंग की  पिपिया लिए हुए ताहापुर गांव की तरफ सड़क पर तेज कदमों से जाने लगा जिसे पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। उसने पूछताछ में अपना नाम सदाराम पुत्र स्वर्गीय राम किशन ग्राम ताहापुर थाना मालीपुर बताया। जांच के दौरान पिपिया में कच्ची शराब पाया गया पुलिस उसे हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments