Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को एक अदद देसी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया है। मालीपुर थाने के उप निरीक्षक हवलदार सिंह यादव बीते बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले थे कि मुखबिर ने सूचना दिया कि प्रधान डेयरी के पास भिस्वा चितौना मे एक व्यक्ति अवैध असलहा लिए है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पहुँच कर हिरासत मे ले लिया तलाशी के दौरान  315 बोर का अवैध तमंचा,एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिसकी पहचान राकेश यादव निवासी भिस्वा चितौना थाना मालीपुर के रुप मे हुई। पुलिस ने गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है । पकड़े गए आरोपी के खिलाफ प्राण घातक हमला समेत 8 मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाने के कांस्टेबल हिमांशु सोलियान व बृजेश कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments