Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचाकू के साथ एक गिरफ्तार

चाकू के साथ एक गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत करवाई किया तत्पश्चात न्यायालय भेज दिया।  प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र  का है मालीपुर थाने के उप निरीक्षक शिवकुमार अपने हमराहियों के साथ 5 अप्रैल को क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि बैरागढल पुलिया के पास एक व्यक्ति जिसका नाम राकेश यादव निवासी टुटहवा थाना मालीपुर  का है । जो एक अदद नाजायज चाकू लिए है पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए तलाशी लिया तो एक अदद चाकू बरामद हुआ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय भेज दिया। उक्त टीम में थाने के सिपाही धनंजय यादव व कुलदीप शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments