Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार

अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार


बसखारी अंबेडकर नगर। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बसखारी पुलिस ने रविवार की रात चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के निर्देशन में उपनिरीक्षक अरुण कुमार मय हमराही पुलिस बल द्वारा छठ पर्व और डीएलएड परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो. दाउद पुत्र मो. मुस्लिम, निवासी ग्राम मेंहदावल, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर तथा हाल पता किछौछा दरगाह, थाना बसखारी, जनपद अंबेडकरनगर बताया।

बसखारी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस की टीम ने एक आरोपी को गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments