Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगांजे के साथ एक गिरफ्तार

गांजे के साथ एक गिरफ्तार

जलालपुर , अंबेडकर नगर। कटका पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक किलो सौ ग्राम गाजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कटका थाना के उप निरीक्षक शिवकुमार अपने हमराही कृष्णानंद सिंह व प्रवीण कुमार के साथ चकिया बैरियर पर चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे, इसी दौरान मुखबिर ने एक संदिग्ध व्यक्ति के गांजे के साथ आने की सूचना दी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई पड़ा पुलिस ने रुकवा कर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। युवक की पहचान राकेश कुमार पुत्र त्रिभुवन निवासी नसीरपुर भियांव के रूप में हुई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments