Saturday, May 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर65.40 किलो ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

65.40 किलो ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। लखनऊ एसटीएफ व अलीगंज थाने की  संयुक्त टीम द्वारा नेपाल से चरस लाकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं पश्चिमी प्रांतों में सप्लाई करने वाले अंतर्राष्ट्रीय चरस तस्कर गैंग के एक सदस्य सुनील पटेल पुत्र महावीर निवासी ग्राम भगीरथपुरा थाना बाणगंगा जिला इंदौर मध्यप्रदेश मूलनिवासी घाघर पट्टी थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को मुखबिर की सूचना पर हकीमपुर के पास रुस्तमपुर हाईवे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तस्कर के पास से करीब 65.40 किलो ग्राम चरस बरामद किया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग तीन करोड़ 25 लाख रूपए बताई जा रही है। इस गैंग का एक सदस्य बीते 18 जुलाई को चार किलो छः सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। अलीगंज थाने में आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments