Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसवा किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

सवा किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। आबकारी अधिनियम में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस द्वारा सफलता प्राप्त की गयी। अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में सक्रिय अंबेडकर नगर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए जलालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दर्शन यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक दुर्योधन लाल वर्मा, हेड कांस्टेबल मोहम्मद रईस तथा कांस्टेबल ललित सरोज के साथ क्षेत्र में अभियान चलाते हुए मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे एनडीपीएस एक्ट में वांछित 19 वर्षीय विशाल लोना पुत्र पुत्र करिया लेना निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना कोतवाली जलालपुर को मालीपुर रोड स्थित ब्रह्मलोक मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 260 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी दर्शन यादव ने बताया कि आरोपी के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments